फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी नेता से बदसलूकी पर भड़की माकपा, सीएम को दी चेतावनी

Sun, 10 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रेस वार्ता कर माकपा नेताओं ने कहा कि 11 जुलाई को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सोमवार को प्रदेश भर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुतले फूंकेगी। लाल बिग्रेड ने पार्टी नेता राकेश सिंघा के साथ पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री पर माकपा नेताओं ने शक्तियों के दुरुपयोग करते हुए राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा मांगा है।
विज्ञापन


माकपा ने पुलिस अधीक्षक शिमला से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, छोटा शिमला पुलिस थाना प्रभारी सहित छह पुलिस अफसरों की शिकायत की है।
शनिवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर माकपा के राज्य सचिव डा. ओंकार शाद, राज्य सचिवालय सदस्य टिकेंद्र सिंह पंवर, संजय चौहान और डा. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि 11 जुलाई को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जाएगा। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि माकपा के पूर्व महासचिव और शिमला से पूर्व विधायक राकेश सिंघा कामगारों के हितों के लिए दूसरे कामगारों के साथ आमरण अनशन पर थे। उन्हें पुलिस ने हत्या कर देने के उद्देश्य से उठा लिया।
विज्ञापन


आठ जुलाई को पुलिस ने राकेश सिंघा और संजू नेगी को अनशन के सातवें दिन राज्य सचिवालय के पास स्थित वर्षाशालिका से अस्पताल ले जाने की बजाय शिमला से करीब 35 किलोमीटर दूर साधुपुल में छोड़ दिया। माकपा नेता टिकेंद्र पंवर ने कहा कि पुलिस ने मुख्यमंत्री के इशारे पर अमानवीय कृत्य किया है।

माकपा ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। पार्टी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए अभियान चलाएगी। राज्यपाल से मिलकर भी अपनी बात रखेगी। मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदेश के स्तर पर बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। पंवर ने कहा कि माकपा शौंगटोंग प्रोजेक्ट के मजदूरों के संघर्ष को लेकर लामबंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें