फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुक्खू सरकार के गेस्ट टीचर भर्ती करने के फैसले का माकपा ने किया विरोध

Sat, 13 Jan 2024 12:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पार्टी के सचिव व पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने इसे बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के समय पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी थी, लेकिन पिछले एक साल में नाममात्र का ही रोजगार ही युवाओं को मिला है।
विज्ञापन
पार्टी के सचिव व पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 माकपा ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार के स्कूलों और कॉलेजों में पीरियड आधारित गेस्ट टीचरों की भर्ती करने के निर्णय विरोध किया है। पार्टी से इस फैसले को  बदलने की मांग की है। पार्टी के सचिव व पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने इसे बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के समय पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी थी, लेकिन पिछले एक साल में नाममात्र का ही रोजगार ही युवाओं को मिला है।

विज्ञापन


अब दूसरे साल में स्थायी रोजगार के बजाय पीरियड के आधार पर 2600 गेस्ट शिक्षक लगाने की नीति लागू करने का युवा विरोधी फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के आधार पर लिया गया है और कांग्रेस की राज्य सरकार भी केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का ही अनुशरण कर रही है। उन्होंने कहा कि माकपा स्थायी आधार पर रोजगार देने की मांग करती है। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन योजना का भी लाभ मिल सके। पीरियड आधार पर शिक्षकों की भर्ती होने से शिक्षा की गुणवत्ता में तथा जवाबदेही में भी गिरावट आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें