फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आज 25514 युवाओं को लगेगी वैक्सीन

Mon, 31 May 2021 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी में मौके पर 323 लोगों का वैक्सीन के लिए पंजीकरण किया जाएगा। इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने की वजह से ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 साल के 25514 युवाओं को 252 केंद्रों पर पांचवें सत्र की वैक्सीन सोमवार को लगाई जाएगी। इसके लिए 29 मई को स्लॉट बुक करवा दिए गए हैं। इस माह का यह अंतिम वैक्सीनेशन ड्राइव होगा। सरकार के पास अब इस आयु वर्ग के लिए वैक्सीन खत्म है। जब वैक्सीन आएगी, उसके बाद ही अगला अभियान शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि 18 से 44 साल के लोगों के लिए वैक्सीन ड्राइव तभी शुरू किया जाएगा, जब राज्य को कंपनी से वैक्सीन मिलेगी। वैक्सीन मिलने के बाद पहले की तरह सूचित किया जाएगा, जिसके बाद वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


लाहौल स्पीति और पांगी में 323 लोगों का मौके पर होगा पंजीकरण
लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी में मौके पर 323 लोगों का वैक्सीन के लिए पंजीकरण किया जाएगा। इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने की वजह से ऐसा किया जा रहा है। इसके लिए लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। लाहौल-स्पीति के दो सेशन हैं। एक काजा में और दूसरा केलांग में। काजा में 77 और केलांग में 66 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जानी है। पांगी ब्लॉक में भी दो सेशन तैयार किए गए हैं। यहां पर 180 को वैक्सीन लगाई जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें