फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: स्कूल खुलने के बाद प्राइमरी कक्षाओं का कोई विद्यार्थी संक्रमित नहीं

Mon, 22 Nov 2021 10:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 109 नए लोग संक्रमित हुए हैं। मृतकों में जिला कांगड़ा के 90 वर्षीय बुजुर्ग, 75 वर्षीय महिला और जिला मंडी की 75 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद प्राइमरी कक्षाओं का कोई भी विद्यार्थी कोरोना संक्रमित नहीं हुआ है। स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी 70 फीसदी तक पहुंचने के बावजूद एक सप्ताह के दौरान किसी भी स्कूल में संक्रमण के मामले नहीं आने से शिक्षा विभाग को बड़ी राहत मिली है। बड़े बच्चों के मुकाबले छोटे बच्चों की इम्युनिटी को कई सर्वे में बेहतर बताया गया है।

विज्ञापन


सीरो सर्वे में भी प्राइमरी कक्षाओं के स्कूलों को पहले खोले जाने की वकालत की गई है। कई राज्यों ने इसके चलते ही प्राइमरी कक्षाओं को काफी पहले से खोल दिया है। प्रदेश में पहली से 7वीं कक्षा के विद्यार्थियों के स्कूल 15 नवंबर से खुले हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज हुई है। जो विद्यार्थी अभी संक्रमित भी पाए जा रहे हैं, वे बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी हैं। पहली से पांचवीं कक्षा का कोई भी विद्यार्थी अभी तक संक्रमित नहीं हुआ है। यह प्रदेश के लिए बड़ी राहत की बात है। 

प्रदेश में कोरोना से 3 लोगों की मौत,  109 नए केस
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 109 नए लोग संक्रमित हुए हैं। मृतकों में जिला कांगड़ा के 90 वर्षीय बुजुर्ग, 75 वर्षीय महिला और जिला मंडी की 75 वर्षीय महिला शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 3817 पहुंच चुका है। सोमवार को 5678 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए। हिमाचल में एक्टिव मामलों की संख्या 875 रह गई है। वर्तमान प्रदेश में 90 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 12 कोरोना संक्रमित वेटिलेंटर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें