फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 20 हजार से कम हुए एक्टिव केस, मौत का आंकड़ा 3000 से पार

Sat, 29 May 2021 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कांगड़ा जिले में 900 संक्रमितों की मौत हुई है। दूसरे नंबर पर शिमला जिला है, जहां 550 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या में कमी आई है।
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 20 हजार से नीचे आ गया है। इनमें से एक हजार के करीब मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि अन्य घरों में आइसोलेट हैं। प्रदेश में मौत के मामलों का कम न होना सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मरने वालों का आंकड़ा 3000 से पार हो गया है। जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इस जिले में 900 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन


दूसरे नंबर पर शिमला जिला है, जहां 550 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टेक्निकल कमेटी ने कोरोना से मौतों को लेकर सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें कहा गया है कि शहर की अपेक्षा गांवों में कोरोना के ज्यादा मामले हैं। बीमार लोग टेस्ट कराने के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

स्थिति ज्यादा खराब होने पर ही लोग अस्पताल आ रहे हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर मरीजों की अस्पताल पहुंचने के बाद 24 घंटे के भीतर मौत हो रही है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या में कमी आई है। गांव के बीमार लोग जो अस्पताल नहीं आ रहे हैं, उनके घरों में टेस्ट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें