फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप को सीडी मामले में मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडी प्रकरण से जुड़े मामले में सांसद वीरेंद्र कश्यप को राहत मिली है। सत्र न्यायाधीश सोलन एससी कैंथला की अदालत ने सांसद वीरेंद्र कश्यप की जमानत मंजूर कर ली है। मामले में अब अगली तारीख 18 अगस्त तय की गई है। शिमला के सांसद पर पैसे के लेन-देन के संगीन आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


मामले में 6 मार्च, 2014 को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार ब्यूरो के समक्ष, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सांसद वीरेंद्र कश्यप पर आरोप लगे थे कि 20 अप्रैल, 2009 को मीडिया में छपे स्टिंग ऑपरेशन के समाचार के अनुसार कश्यप एक टीवी चैनल से कथित तौर पर पैसे लेते दिखाए गए।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप, काम पूरा करने के एवज में लिए थे पैसे

आरोप लगाए गए कि वह किसी कार्य को पूरा करने के लिए पैसे ले रहे हैं। तत्कालीन सरकार ने 2010 में एक विशेष जांच दल का गठन कर इस प्रकरण के छानबीन के आदेश दिए। उसके बाद केस बंद हो गया।

इस मामले को चुनौती दी गई। याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जिस समय यह घटना घटी उस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और उसके पश्चात वह सांसद बन गए।

इसके बाद मामले की जांच ठीक प्रकार से नहीं हो सकी। उधर, राज्य सरकार की ओर से दायर शपथपत्र के अनुसार मार्च 2014 में कश्यप के खिलाफ विजिलेंस थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें