हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया में मेरिट लिस्ट के अनुसार चयनित अभ्यर्थी को तारीख की हिसाब से बुलाया जाएगा।
दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड-2022) के लिए सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 17 अगस्त से शुरू होगी। यह काउंसलिंग प्रक्रिया बोर्ड मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया में मेरिट लिस्ट के अनुसार चयनित अभ्यर्थी को तारीख की हिसाब से बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वह बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध तिथि बार सूची के अनुसार ही बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में काउंसलिंग के लिए पहुंचें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध बायोडाटा फॉर्म को भरकर तथा अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ इनकी सत्यापित छायाप्रतियां भी साथ लानी होंगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।