फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़क किनारे खड़ी बस नहीं हटा रहा निगम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी में खराब बस ठीक करने के लिए नहीं हैं पुर्जे
विज्ञापन

बस के कारण हर रोज लग रहे जाम से लोग झेल रहे दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी की पुरानी बसों के कलपुर्जे नहीं मिलने के कारण बसों के मरम्मत कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि कई पुरानी बसें मरम्मत नहीं होने से तारादेवी कर्मशाला खड़ी हैं तो कई बसें रास्तों में हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही मामला शिमला शहर के भराड़ी क्षेत्र में सामने आया है। यहां पर एचआरटीसी की बस भराड़ी-अपर भौंठ मार्ग पर एक महीने से सड़क के किनारे खड़ी है। इस वजह से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बसों की समय पर मरम्मत नहीं होने से क्षेत्रवासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी से जल्द से बस को सड़क किनारे से हटाने की मांग की है। निगम के मुताबिक बस के इंजन में खराबी आई है। बस के इंजन के कलपुर्जे नहीं मिलने से इसे यहां से हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। इसको देखते हुए अब वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए बस को मंगलवार तक हटाने की कोशिश की जाएगी। शिमला डिपो में पहले ही बसों की कमी चल रही है। पुरानी बसों के ऑफरोड होने (हटाने) से भी शहर के सभी रूटों पर बसों को चलाना मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन लोगों को बसें नहीं चलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




कोट
बस के इंजन में तकनीकी दिक्कत आने से इस तरह की परेशानी पेश आई है। वैकल्पिक व्यवस्था करके मंगलवार को बस को सड़क से हटा दिया जाएगा।
-विनोद शर्मा, डिप्टी डिविजनल मैनेजर, एचआरटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें