फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पनेश में निगम की बस खराब, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की गवाही रूट पर सोमवार को भेजी बस पनेश में अचानक खराब हो गई। इस कारण सोमवार को इस बस से शिमला की ओर आने वाली सवारियों को दूसरी बसों में शिमला आना पड़ा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रंजना, जीत राम, बाल कृष्ण, चेतन और दीपक ने कहा कि सुबह साढ़े दस बजे गवाही से आने वाली बस अचानक पनेश में खराब हो गई। इस पर चालक और परिचालक ने बस में तकनीकी खराबी आने की बात कहकर यात्रियों को दूसरी बसों से जाने के लिए कहा। इससे लोगों को पैदल चलने और निजी वाहनों में लिफ्ट लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने परिवहन निगम से मांग की कि ग्रामीण रूटों पर भेजी जाने वाली बसों की पहले तकनीकी जांच की जाए। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर वर्मा और अड्डा इंचार्ज जिया लाल ने कहा कि पनेश में बस की अचानक फैन बेल्ट टूट गई थी जिससे बस आगे नहीं चल पाई। बस को एक-डेढ़ घंटे में ठीक करके नेहरा-भूखो रूट पर भेजा गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें