फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचते ही कोरोना वॉरियर स्टाफ नर्स मधुबाला पर हुई फूलों की बारिश

Sat, 06 Jun 2020 10:54 AM IST
Krishan Singh पंकज रणौत, अमर उजाला, जोल (ऊना)
विज्ञापन
स्टाफ नर्स मधुबाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के जिला ऊना के कोविड केयर सेंटर खड्ड में सेवाएं दे रही स्टाफ नर्स मधुबाला शुक्रवार को घर पहुंचीं तो परिवार सहित पूरे गांववासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। ड्यूटी के दौरान करीब 13 संक्रमित मरीज सेंटर में उपचार को आए थे। इनमें दो मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। मधुबाला ने कोविड केयर सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बीच एक सप्ताह लगातार ड्यूटी दी। घर आने से पहले मधुबाला को क्वारंटीन सेंटर में एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन किया गया और कोविड-19 की जांच की गई।

विज्ञापन


रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी उन्हें घर छोड़ कर गई। कोरोना वॉरियर 9 साल की बेटी और 4 साल के बेटे को नाना-नानी के पास बसाल में छोड़ कर ड्यूटी पर गई थीं। मधुबाला के पति जेल विभाग शिमला में ड्यूटी दे रहे हैं। वह जब भी घर में वीडियो कॉल करतीं तो पति सहित 9 वर्षीय बेटी उनका हौसला बढ़ाते रहे। शुक्रवार को घर पहुंचने पर दोनों छोटे-छोटे बच्चे भावुक हो गए और अपनी मां का भावुक चेहरे से गुलाब के फूल देकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें