फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update: कोरोना मुक्त हुआ हिमाचल का लाहौल-स्पीति जिला

Sat, 10 Sep 2022 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 32 लोगों के कोरोना की जांच के लिए टेस्ट लिए थे और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति कोरोना मुक्त हो गया है। घाटी में अब कोरोना का कोई भी मामला नहीं है। शनिवार को जिले में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हो गई। ऐसे में लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 32 लोगों के कोरोना की जांच के लिए टेस्ट लिए थे और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


 जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 70,628 लोगों के सैंपलिंग की है। इसमें कोरोना के 3,504 मामले आए और 3486 लोगों ने कोरोना को हराया है। जबकि कोरोना से 18 लोगों की मौत हुई है। डॉ. रंजीत वैद्य ने कहा कि जिला कोरोना मुक्त हो गया है। एक मात्र मरीज ठीक हो गया है। उन्होंने घाटी के लोगों को मास्क पहनकर रखने की अपील की है। 

कोरोना के चार नए मामले, 13 हुए स्वस्थ
शिमला जिले में शनिवार को कोरोना के चार नए मामले आए हैं जबकि 13 लोग स्वस्थ हुए हैं। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) के जांच केंद्र में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। मरीज को होम आईसोलेशन में भेज दिया है। जिले में अभी 44 मामले सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें