राज्य में शनिवार को कुल 3,820 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,179 तक पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 206 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, राज्य में 148 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा और मंडी जिले में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में शनिवार को कुल 3,820 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,179 तक पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 206 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न भागों में कुल 12 मरीजों को दाखिल किया गया। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 1,361 हो गई है। अस्पतालों में अब कुल 52 कोरोना के मरीज दाखिल हैं। कोरोना के आठ मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। जिला शिमला में शनिवार को कोरोना के 15 नए मामले आए हैं। इसके अलावा 16 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अभी 230 सक्रिय मामले हैं।
कांगड़ा जिले 41 नए मामले
कांगड़ा जिले में कोहाला के एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की उपचार के दौरान टांडा अस्पताल में मौत हो गई है। इसके साथ ही 41 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, जिला में 59 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ जिला कांगड़ा में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1264 हो गई है। जिले में एक्टिव मामले अब 320 रह गए हैं।