फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Update: हिमाचल में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 100 मरीज अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 Mar 2023 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। अस्पतालों में कोरोना के 100 मरीज भर्ती हैं। मंगलवार को प्रदेश में 787 बीमार लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें से 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। अस्पतालों में कोरोना के 100 मरीज भर्ती हैं। मंगलवार को प्रदेश में 787 बीमार लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें से 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। जिला सोलन में सबसे ज्यादा 34 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा में 20, शिमला 11, मंडी और हमीरपुर 10-10, किन्नौर पांच, कुल्लू और चंबा तीन-तीन, बिलासपुर दो, सिरमौर और ऊना में एक-एक मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है।

विज्ञापन


हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला सोलन में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सीएमओ को प्रतिदिन सैंपल की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। एनएचएम के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि अस्पतालों में सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। टेस्ट करने पर कई लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें