फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update: हिमाचल में 433 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक संक्रमित की मौत

Fri, 12 Aug 2022 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में 433 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 3274 रह गई है। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को शिमला की 75 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में 433 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 3274 रह गई है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 3938 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


कांगड़ा जिले में 117 नए मामले
जिला कांगड़ा में शुक्रवार को कोरोना के 117 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 117 लोगों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 187 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामले घटकर 755 रह गए हैं।  सीएमओ कांगड़ा ने कहा कि पिछले कुछ समय में कोरोना के गंभीर रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले भी बढ़े हैं। मई में दो, जून में आठ और जुलाई में 45 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अगस्त के पहले हफ्ते में 19 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इनमें से अधिकतर मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। 

शिमला जिले में 43 लोग और संक्रमित
आईजीएमस के मेक शिफ्ट अस्पताल में अभी कोरोना के 16 मरीज दाखिल हैं। जिला शिमला में शुक्रवार को कोरोना के 43 नए मामले आए हैं। इसके अलावा डीडीयू अस्पताल में 100 से अधिक लोगों के कोरोना सैंपल लिए थे। अब तक जिले में कोरोना के 39,116 मामले आ चुके हैं। वर्तमान में 463 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा 37,926 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 723 मरीजों की इससे मौत हो चुकी है।  आईजीएमसी की प्राचार्य ने शुक्रवार को न्यू ओपीडी ब्लॉक का दौरा किया। इस दौरे में न्यू ओपीडी ब्लॉक को शुरू करने संबंधी कई महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक भी ली। बैठक में आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें