हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 505 पहुंच गई है। गुरुवार को प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 493 थी। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58142 पहुंच गया है। अब तक 56647 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 978 की मौत हुई है। प्रदेश में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा में 64 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। ऊना जिले के गगरेट में 102 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं प्रदेश में 13 और शिक्षकों समेत 37 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंडी जिले में 15, कांगड़ा चार ,शिमला सात, ऊना चार, बिलासपुर पांच, सोलन और चंबा जिले में एक-एक नया मामला आया है।
कहां कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर जिले में 23, चंबा 14, हमीरपुर पांच, कांगड़ा 93, किन्नौर 13, कुल्लू 11, लाहौल-स्पीति शून्य, किन्नौर 13, कुल्लू 11, मंडी 197, शिमला 32, सिरमौर 19, सोलन 14 और ऊना में कोरोना के 84 सक्रिय मामले हैं।