फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरआई कसौली और मंडी अस्पताल में मिल सकती है कोरोना वायरस टेस्ट की सुविधा

Sat, 28 Mar 2020 11:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कसौली (सोलन)
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीआरआई कसौली में कोरोना वायरस के टेस्ट करवाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। केंद्र की मंजूरी मिलते ही टांडा और आइजीएमसी के साथ ही कसौली की सीआरआई लैब में भी कोरोना का परीक्षण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री इसकी जानकारी विधानसभा में भी दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जोनल अस्पताल मंडी में भी परीक्षण करवाने का प्रस्ताव शामिल किया है। सीआरआई कसौली में अगर कोरोना वायरस के टेस्ट की सुविधा दी जाती है तो जिला सोलन व सिरमौर में भी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


फिर टेस्ट के लिए शिमला नहीं जाना पड़ेगा। सीआरआई कसौली के निदेशक अजय तहलान ने कहा की मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है।  सीआरआई के पास करोड़ों रुपये की लैब हैं और ऐसे परीक्षण के लिए उनका स्टाफ भी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कोरोना वायरस के टेस्ट सीआरआई कसौली और जोनल अस्पताल मंडी में करवाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें