फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम बोले- पर्यटकों नहीं, शादियों से फैल रहा कोरोना

Fri, 20 Aug 2021 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सीएम जयराम ने कहा कि प्रदेश में 93 फीसदी लोगों को पहली वैक्सीन लग चुकी है।  कोरोना के मामले बढ़ने से प्रदेश सरकार 24 अगस्त को होने वाली कैबिनेट की बैठक में जनसभाओं पर रोक लगाने पर फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सैलानियों के चलते नहीं, बल्कि शादी समारोहों में जुट रही भीड़ के कारण कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे क्षेत्रों में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं, जहां सैलानी जाते ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो शादियों का दौर चला, उससे कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सराज की एक पंचायत में 49 मामले सामने आए हैं। इसका कारण शादी में भारी भीड़ उमड़ना था। जिला चंबा में भी इसी कारण मामले बढ़े हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बंदिशें बढ़ाने के भी संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 93 फीसदी लोगों को पहली वैक्सीन लग चुकी है।  कोरोना के मामले बढ़ने से प्रदेश सरकार 24 अगस्त को होने वाली कैबिनेट की बैठक में जनसभाओं पर रोक लगाने पर फैसला ले सकती है। यह बैठक साढ़े 10 बजे पीटरहॉफ में होगी। सरकार प्रदेश में और बंदिशें लगाए जाने पर विचार कर रही है। हालांकि, शुक्रवार को सरकार ने 30 तक स्कूल बंद करने का फैसला ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैबिनेट मेें प्रस्तुति दी जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें