फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के सिपाही: सुबह-शाम सड़कों पर लोगों को काढ़ा पिला रहे मंडी के हरदीप राजा

Tue, 20 Apr 2021 01:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

स्कूटी पर सवार होकर राजा रोज 15 लीटर चाहटा और बिस्कुट, ब्रेड लोगों को बांटते हैं। रोजाना इस कार्य में एक हजार से लेकर 1100 रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन
मंडी के हरदीप राजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के हरदीप सिंह राजा दूसरों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं। कोरोना के बीच जहां लोग एक-दूसरे से दूरी बना रहे हैं। वहीं, राजा सुबह और शाम अस्पताल, बस स्टैंड, शहर के मुख्य स्थानों पर चाय की तरह विशेष पेय चाहटा (काढ़ा) जरूरतमंद लोगों को पिला रहे हैं। 

विज्ञापन


जब से कोरोना महामारी ने पांव पसारे हैं। तब से जहां भी सफाई कर्मी या दूसरे लोग उन्हें दिखाई देते हैं। वह चाहटा उन्हें डिस्पोजल गिलासों में भरकर बांट रहे हैं। अब तो सफाई कर्मियों को भी इनके चाहटे का इंतजार रहता है। अकसर सुबह के समय इन्हें मंडी शहर की सड़कों पर देखा जा जाता है। उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी इस कार्य में हाथ बंटाते हैं।

15 लीटर चाहटा, बिस्कुट और ब्रेड पर रोज खर्च कर रहे 1100 रुपये
स्कूटी पर सवार होकर राजा रोज 15 लीटर चाहटा और बिस्कुट, ब्रेड लोगों को बांटते हैं। रोजाना इस कार्य में एक हजार से लेकर 1100 रुपये खर्च होते हैं। उनका कहना है कि चाहटा आयुर्वेदिक और प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने वाला टॉनिक है। वे नामधारी संगत से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस पेय को उनके गुरु ने तैयार किया है। राजा हाल ही में नगर निगम के चुनाव में पैलेस कॉलोनी से पार्षद का चुनाव जीते हैं। संगत की ओर से भी मदद की जाती है। 
विज्ञापन


इससे बनता है चाहटा
चाहटा बनाने के लिए सौंठ, दालचीनी, मलट्ठी, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, अजवायन, लांग और कई तरह के घरेलू मसाले इसमें डलते हैं। इसे पानी में खूब उबाला जाता है और बाद में दूध मिक्स किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें