फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित शिक्षा मंत्री के संपर्क में आने से सुखराम चौधरी और वीरेंद्र कंवर होम आइसोलेट

Fri, 30 Oct 2020 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पूरी सरकार पर कोरोना का संकट आ गया है। दो दिन पहले ही शिमला में कैबिनेट बैठक में शिक्षा मंत्री मौजूद थे। बैठक में मुख्य सचिव अनिल खाची समेत सरकार के सभी आला अधिकारियों ने भी शिरकत की थी। अगले दिन शिक्षा मंत्री ने विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया था।

विज्ञापन


ऐसे में शिक्षा विभाग पर खुद कोरोना संकट खड़ा हो गया है। सभी मंत्री गोविंद के प्राइमरी कांटेक्ट की सूची में शामिल हो गए हैं। इसको देखते हुए जयराम सरकार के एमपीपी एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी अपने पांवटा साहिब स्थित घर में आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह शिक्षा मंत्री के संपर्क में आने के बाद आगामी दो दिन के लिए लोगों से मिलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। फोन के माध्यम से ही संपर्क करेंगे। वहीं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी ऊना स्थित अपने घर में होम आइसोलेट हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें