शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति में प्रदेश की क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्री-प्राइमरी और व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। प्रदेश की साक्षरता दर राष्ट्रीय साक्षरता दर से अधिक है। राष्ट्रीय शिक्षा स्तर की रिपोर्ट के अनुसार भाषा और अंक गणित में प्रदेश को देशभर में प्रथम आंका गया है।
वर्ष 2020-21 के लिए प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र के लिए 4400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है।अटल आदर्श विद्यालय योजना में अंतर्गत वर्ष 2020-21 में 25 विद्यालयों के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। अटल निर्मल जल योजना में विद्यालयों में पायलट आधार पर 300 वाटर प्यूरीफायर और 300 पानी के फिल्टर लगाए गए हैं।