फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार से लौटे व्यक्ति की सरकाघाट अस्पताल में मौत, सैंपल जांच के लिए भेजे

Thu, 26 Mar 2020 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट(मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बीमार हालत में हिसार से हिमाचल के सरकाघाट अस्पताल लाए व्यक्ति की अचानक मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सरकाघाट के दारपा में रहने वाले लोकराज (60) हिसार में रहते थे और बुधवार को हिसार में उनकी तबीयत बिगड़ी, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी।

विज्ञापन


एंबुलेंस में उन्हें दारपा पहुंचाया, लेकिन परिजनों ने एहतियात बरतते हुए उन्हें सीधा सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसके सैंपल लेकर जांच के लिए टांडा भेजे हैं। एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबित मौत पैरालाइज अटैक से हुई है, लेकिन फिर भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता, इसलिए सैंपल लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें