फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: वन मंत्री राकेश पठानिया के निजी सहायक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Mon, 10 Aug 2020 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया के निजी सहायक(पीए) समेत कांगड़ा जिले में सोमवार को चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। 38 वर्षीय पीए नूरपुर में ही रहता है। पीए के संक्रमित होने के बाद राकेश पठानिया और उनका पूरा परिवार क्वारंटीन हो गया है। हैरत इस बात की है कि पीए की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। राकेश पठानिया और उनके परिवार ने लोगों से अपील की है कि अगर वे उनके और पीए के संपर्क में आए हैं तो खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लें। राकेश पठानिया ने कहा कि उन्होंने खुद को एहतियातन क्वारंटीन कर लिया है।

विज्ञापन


पीए ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ लंच किया है। पीए बेटे के साथ भी रहा है। वहीं, तहसील खुंडियां के सपरालू का 38 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुआ है। यह दो अगस्त को दिल्ली से लौटा था। धर्मशाला के सिद्धबाड़ी का 53 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। यह 3 अगस्त को दिल्ली से लौटा था। तहसील देहरा के भरवाड़ा का 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुआ है, वह अगस्त को लेह से लौटा है। इन मरीजों को डाढ़ और मिलिट्री अस्पताल योल भेजा जा रहा है। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। 

इन्होंने दी कोरोना को मात
जिले में 7 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें नूरपुर की 13 वर्षीय लड़की, अंब पठियार ज्वालामुखी का 20 वर्षीय युवक, धर्मशाला के चेलियां का 37 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के गोपालपुर की 5 वर्षीय बच्ची स्वस्थ हुए हैं। पालमपुर के लदोह के 29 वर्षीय युवक, ओडर बनूरी के 40 वर्षीय व्यक्ति और 21 वर्षीय सेना के जवान ने भी कोरोना को मात दी है। कांगड़ा जिले में कोरोना के अब तक कुल 533 केस सामने आए हैं। इनमें से 427 रिकवर हो गए हैं, जबकि एक्टिव केस 103 हैं। सोमवार को 483 सैंपल लिए गए। कांगड़ा जिला में 36525 सैंपल अभी तक लिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें