फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में पुरुष मरीज की कोरोना वायरस रिपोर्ट फिर निगेटिव: एसीएस

Sat, 28 Mar 2020 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने शनिवार को बताया कि टांडा में भर्ती कोविड-19 पॉजिटिव पुरुष की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उसकी बीते दिन भी रिपोर्ट निगेटिव थी। ठीक होने के उपरांत अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। उधर, टांडा अस्पताल के एमएस सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि दोनों मरीजों को दाखिल करते समय ली गई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।

विज्ञापन


उसके सात दिन बाद 26 मार्च को फिर दोनों मरीजों के सैंपल लिए गए। 27 मार्च को पुरुष मरीज की रिपोर्ट निगेटिव और महिला की पॉजिटिव आई। शनिवार को किसी मरीज की कोई सैंपल रिपोर्ट नहीं आई है। न कोई पुणे रिपोर्ट भेजी है। अभी किसी को छुट्टी नहीं दी है। अब सात दिन बाद फिर से दोनों मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। उसके बाद तय होगा कि क्या करना है।

विज्ञापन

29 लोगों के सैंपल लिए, 24 निगेटिव, 5 की रिपोर्ट आनी बाकी 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संदिग्ध 29 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें से  24 सैंपल टांडा के थे। ये सभी निगेटिव आए हैं। आईजीएमसी के 5 सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान का कहना है कि कुल 2409 लोग दूसरे देशों से आए हैं, जिनमें से 724 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि पूरा कर ली है ।अब तक प्रदेश में कुल 179 लोगों के जांच की जा चुकी है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें