फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो और कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या 34 पहुंची

Fri, 15 May 2020 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/ऊना
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में शुक्रवार को कोरोना वायरस दो नए मामले आए हैं। देर शाम कांगड़ा जिले के फतेहपुर तहसील के गोलवां का पॉजिटिव निकला 22 वर्षीय युवक आठ मई को दिल्ली से टैक्सी में अपने पिता के साथ लौटा है। युवक वहां लैब टेक्नीशियन है। उसके पिता, माता और बहन को होम क्वारंटीन कर दिया गया है, जबकि युवक को बैजनाथ कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 34 है। राज्य में अब तक 76 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 28196 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 8189 ने 28 दिनों की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और स्वस्थ हैं।

कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित

 मंडी के नेरचौक में दम तोड़ने वाला कोरोना पॉजिटिव मरीज हमीरपुर के भोटा में कोविड-19 सेंटर में पिछले एक सप्ताह से भर्ती था। 52 वर्षीय मृतक व्यक्ति नादौन के गलोड़ का रहने वाला था। वह दिल्ली की आजादपुर मंडी में हलवाई और चाय की दुकान करता था। संक्रमित व्यक्ति छह मई को दिल्ली से यहां पहुंचा था और बुखार के लक्षण आने पर हमीरपुर में आईसोलेट कर इसके नमूने लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भोटा में भर्ती करवाया गया था। लेकिन शुक्रवार को उसे सांस लेने में काफी पेशानी हो रही थी। 

संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में 11 और द्वितीयक संपर्क में 50 लोग सामने आए। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली। ग्राम पंचायत लहड़ा समेत आसपास का एरिया कंटेनमेंट जोन में हैं जहां अभी कर्फ्यू में ढील रद्द है। उधर, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि गलोड़ के कोरोना संक्रमित व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होने पर कोविड-19 केयर सेंटर भोटा से नेरचौक अस्पताल रेफर किया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



 
विज्ञापन

मुंबई से हिमाचल के ऊना लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव

मुंबई से लौटा ऊना जिले के हरोली का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को हरोली के पालकवाह स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। बीते रोज उसका सैंपल जांच के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर को आई। युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलते ही स्वास्थ्य विभाग ने युवक को पालकवाह से आईसोलेट करते हुए खड्ड में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में दाखिल करा दिया है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि उक्त युवक की मां हरोली अस्पताल में तैनात है, जिसके चलते हरोली अस्पताल के स्टाफ को भी आईसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय युवक मुंबई से 12 मई को अपने घर हरोली आया था। युवक की मां स्वास्थ्य विभाग में प्रशिक्षित दाई के पद पर कार्यरत है। बीते 14 मई को युवक और पत्नी का कोरोना सैंपल लिया गया था जो आज पॉजिटिव आया है। जबकि पत्नी का सैंपल जांच में निगेटिव पाया गया है।

गौरतलब है कि उक्त युवक के साथ मोहाली से बाइक पर एक अन्य 28 वर्षीय युवक निवासी कोटला खुर्द भी आया था जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। ये लोग 12 मई को बाइक से मैहतपुर बैरियर पहुंचे जिसके बाद इन्हें होम क्वारंटाइन के लिए नोटिस दिया गया। वहीं, हरोली के युवक में सर्दी, बुखार के लक्षण दिखने पर पालकवाह केंद्र में क्वारंटीन कर दिया गया था। बहरहाल अब जिला में कोराना पॉजिटिव के कुल 18 केस हो गए हैं जिनमें से 2 एक्टिव हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें