हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से वीरवार को तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 597 नए मामले सामने आए हैं। मंडी में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। इनमें एक 61 वर्षीय बुजुर्ग हैं, जो टीबी और कैंसर से जूझ रहे थे। मंडी में एक अन्य 46 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
शिमला में 72 वर्षीय महिला की संक्रमण से जान चली गई। उन्हें ब्रोंकियल अस्थमा और हाइपरटेंशन थी। हिमाचल में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,222 पहुंच गई है, जिनमें से 51 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। वीरवार को 4,614 लोगों के कोविड सैंपल लिए गए।