आरटीओ हमीरपुर समेत जिले में 212 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आरटीओ इससे पूर्व अक्तूबर 2020 में भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हुआ था। इस दौरान वे कोरोना की जंग जीत कर दोबारा ड्यूटी पर लौट आए थे। शनिवार को आई आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में वह फिर से संक्रमित निकले हैं।