फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त हमीरपुर ने किया मुख्य बाजारों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोविड-19 महामारी की रोकथाम और इसके प्रसार को नियंत्रित करने के दृष्टिगत पूरे प्रदेश सहित हमीरपुर जिले में भी शुक्रवार सुबह से कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया। इसकी अनुपालना के उद्देश्य शुक्रवार दोपहर को उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने मुख्य बाजारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा भी उनके साथ रहे। उपायुक्त ने हमीरपुर जिला मुख्यालय में गांधी चौक से शुरुआत करते हुए मुख्य बाजार का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में पहुंचकर संचालकों को सभी मानक प्रक्रियाओं की अनुपालना करने के लिए प्रेरित किया। बाजार में विभिन्न रेस्तरां का भी उन्होंने निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आग्रह किया कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को कोई भी हल्के में न लें और सभी लोग कड़ाई से नियमों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर भी निरीक्षण टीमें कार्य कर रही हैं और कोरोना कर्फ्यू के नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ाई से निपटा जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। बाद में उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का निरीक्षण किया और वहां कोविड-19 संक्रमितों के उपचार के लिए स्थापित की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें