हिमाचल प्रदेश में कोरोना पांव पसारता जा रहा है। वीरवार को चंबा में 11 आईटीआई प्रशिक्षुओं और 19 स्कूली बच्चों समेत 167 नए लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला शिमला के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3515 पहुंच गया है। हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया है। जिला चंबा में 443 सबसे ज्यादा मंडी में 405, शिमला 284, कांगड़ा में 255, हमीरपुर 167, कुल्लू 146, बिलासपुर 90, ऊना 61, सोलन 42, लाहौल-स्पीति 36, जिला सिरमौर में 17 और किन्नौर 16 एक्टिव मामले हैं।