हिमाचल के लिए यह राहत भरी खबर है। जहां पहले रोजाना 60 के करीब मौतें संक्रमण से हो रही थी, वहीं पिछले दो दिनों से यह संख्या 40 से नीचे आ गई है। 11 जिलों में कांगड़ा जिले को छोड़कर 11 जिलों में संक्रमण के केस दहाई के आंकड़े पर पहुंच गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में 50 दिन बाद रविवार को सबसे कम 714 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि 36 मरीजों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में 10 अप्रैल को 827 पॉजिटिव मामले आए थे, जबकि 12 मरीजों की मौत हुई थी। रविवार को 2869 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब रिकवरी रेट 90.46 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
हिमाचल के लिए यह राहत भरी खबर है। जहां पहले रोजाना 60 के करीब मौतें संक्रमण से हो रही थी, वहीं पिछले दो दिनों से यह संख्या 40 से नीचे आ गई है। 11 जिलों में कांगड़ा जिले को छोड़कर 11 जिलों में संक्रमण के केस दहाई के आंकड़े पर पहुंच गए हैं। रविवार को अवकाश के चलते हालांकि 8490 लोगों के ही सैंपल लिए गए।
रविवार को कांगड़ा जिले में 16 मरीजों की मौत हुई, जबकि मंडी में 6, ऊना 5, हमीरपुर 3, चंबा 2 और सिरमौर-कुल्लू-शिमला-सोलन में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। नए आए मामलों में कांगड़ा में 158, सिरमौर 86, सोलन 84, ऊना 83, चंबा 80, हमीरपुर 69, मंडी 43, शिमला 40, बिलासपुर 22, किन्नौर 21, कुल्लू 17 और लाहौल-स्पीति में 11 नए मामले सामने आए है। प्रदेश में अब सक्रिय मामले 14940 रह गए हैं।
विज्ञापन
ऊना की महिला को ब्लैक फंगस
जिला के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षिका ब्लैक फंगस से संक्रमित पाई गई हैं। उक्त महिला की सर्जरी होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में की गई है। महिला कुछ दिन पूर्व आनंदपुर साहिब में बीमारी के चलते उपचार करवाने के लिए गई थी।