फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में चार मामलों समेत हिमाचल में 10 कोरोना पॉजिटिव

Thu, 18 Jun 2020 09:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना के रोजाना मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को शिमला और कांगड़ा में दो दंपतियों समेत प्रदेश में 10 नए मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी शिमला में गुरुवार को चार नए पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें दिल्ली से लौटे होम क्वारंटीन जुब्बल तहसील से पति-पत्नी, सराहन का कनाडा से कुछ दिन पहले दिल्ली से होकर शिमला पहुंचा युवक और एक युवक शिमला का शामिल है। सभी को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया जा रहा है। 

उधर, कांगड़ा जिले में दिल्ली से लौटे पालमपुर के लाहड़ गांव के दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें धर्मशाला अस्पताल में शिफ्ट किया गया। दिल्ली से लौटे भूनखेर (भुलाना) के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसे बैजनाथ शिफ्ट किया गया है। रात को जिले में एक और मामला आया। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में होम क्वारंटीन को कोरोना हुआ है, जो पहले से संक्रमित पूर्व प्रधान के संपर्क में आया था। इसके अलावा शाहपुर के कलियाड़ा के व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर जिले में दो और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद कवोडि-19 केयर सेंटर से घर भेज दिया है। वहीं चंबा जिले में भी 19 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक दिल्ली से लौटा था और चंबा में पेड क्वारंटीन सेंटर में था। संक्रमित को अब कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया जा रहा है। राज्य में गुरुवार को पांच कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या 595 हो गई है। 373 मरीज  स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। चार राज्य के बाहर चले गए हैं। कोरोना से छह की मौत हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 203 है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें