फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: 86 कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Sat, 13 Mar 2021 09:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : PTI
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 86 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कांगड़ा में 21, ऊना में 28, मंडी में 15, सोलन में 7, हमीरपुर व शिमला में 5-5, कुल्लू में 4 और बिलासपुर में 1 मामला सामने आया है। कांगड़ा में शनिवार को 62 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना महामारी से मौत हो गई। रक्कड़ तहसील के गरली निवासी मरीज को 12 मार्च को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। मरीज विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था। उपचार के दौरान ही शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यूके, ब्राजील और द. अफ्रीका से आने वालों पर विभाग की कड़ी नजर 
हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बाहरी देशों खासकर यूके, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले लोगों को खुद ही स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना होगा। विभाग का तर्क है कि इससे जहां लोगों की ट्रेसिंग आसान होगी, वहीं संक्रमण को फैलने से भी रोका जा सकेगा।

विभाग का कहना है कि हालांकि एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग के नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं, लेकिन अगर किसी कारणवश संपर्क नहीं हो पाता है तो यहां से आने वाले व्यक्ति स्वयं भी जानकारी दे सकते हैं। हालांकि, जिला शिमला में बाहरी देशों से लोग नहीं लौटे हैं। विभाग जिले में बढ़ते कोरोना मामलों के बाद एहतियात बरतने में जुटा है। शहर में रोजाना दस से बारह मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर नए स्ट्रेन के मरीज भी यहां पाए जाते हैं तो खतरा और अधिक बढ़ सकता है। उधर, जिला निगरानी ऑफिसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने कहा कि लोगों को स्वयं भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना होगा। इसके अलावा  एयरपोर्ट पर पहले से ही जिलों के डॉक्टरों के नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें