फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: एक कोरोना संक्रमित की मौत, 87 नए मामले

Sun, 12 Sep 2021 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पिछले 24 घंटे में 170 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब 1536 एक्टिव केस हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 87 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कुल्लू में कोरोना संक्रमित 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। बिलासपुर 5, चंबा 6, हमीरपुर 25, कांगड़ा 27, लाहौल-स्पीति 1, मंडी 9, शिमला 5, सोलन 3 और ऊना में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 170 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब 1536 एक्टिव केस हैं। 

विज्ञापन


मोदी से संवाद के बाद एक लाख से ज्यादा लोगों को लगा दूसरा टीका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के बाद प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने मेें भी तेजी आई है। एक सप्ताह के भीतर प्रदेश में एक लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। 6 सितंबर को प्रदेश में 18,27,277 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई थी। अब यह आंकड़ा 19,28,446 पहुंच गया है। 

प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वस्त किया है कि दूसरी डोज मेें भी हिमाचल पहले नंबर पर आएगा। इसके चलते प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने जिला उपायुक्तों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 30 नवंबर तक लक्ष्य पूरा करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


वहीं, सरकार ने हिमाचल में लक्ष्य से ज्यादा 2 लाख 528 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई है। आर्थिक और सांख्यिकी विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के 53,77,820 लोग हैं, जिन्हें वैक्सीन लगानी थी। हालांकि, प्रदेश में न सिर्फ इस लक्ष्य को पूरा किया गया बल्कि इससे बढ़कर अब तक  55,78,348 लोगों को पहली डोज लगाई गई है।

सभी को वैक्सीन लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने घर-घर स्वास्थ्य कर्मी भेजे, वोटर लिस्ट के साथ मिलान किया और पंचायती राज संस्थाओं की मदद ली। सरकार का दावा है कि जल्द ही सभी वयस्कों को दोनों डोज देकर संपूर्ण वैक्सीनेशन का लक्ष्य भी हासिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें