फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: नर्सिंग कॉलेज की पांच छात्राओं समेत 82 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 12 Mar 2021 10:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर के चार छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 82 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।  ऊना 15, सोलन 12, कांगड़ा 11, शिमला 14, सिरमौर 10, हमीरपुर 9, बिलासपुर 6 और कुल्लू में 5 मामले आए हैं। सोलन में सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर के चार छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये सभी छात्र बीते दिनों पॉजिटिव आए छात्र के प्राथमिक संपर्क में आए थे। इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब के नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के संक्रमण की चपेट में आने से सिरमौर जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़ गया है। शुक्रवार को नर्सिंग कॉलेज की पांच छात्राओं सहित जिले में 10 और लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


ऊना जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि अंब के प्रतापनगर में छह लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। हरोली क्षेत्र के ललड़ी में पांच कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। पंडोगा, भिंडरावाल व घनारी में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

चंद्रलोक कॉलोनी ऊना की एक 57 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। कांगड़ा जिले में गगल के एक वर्षीय बच्चे और एक शिक्षक समेत 11 नए मामले कोरोना संक्रमण के आए हैं। शिमला शहर से कोरोना के 11 नए मामले आए हैं। इसके अलावा तीन मामले अप्पर शिमला से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें