फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मेडिकल कॉलेजों, दो जिला अस्पतालों में लगाई जाएंगी आधुनिक सीटी स्कैन मशीनें

Fri, 12 Mar 2021 09:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सीटी स्कैन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों हमीरपुर, नाहन और चंबा और दो जिला अस्पतालों सोलन और बिलासपुर में लोगों को आधुनिक सीटी स्कैन सुविधा मिलेगी। इन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में पीपीपी मोड पर सिटी स्कैन सुविधा दी जाएगी। इनमें जो पुरानी मशीनें स्थापित हैं, इन्हें सीटी स्कैन करवाने के साथ-साथ एमबीबीएस छात्रों के लिए प्रैक्टिस करने में इस्तेमाल किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार को जानकारी मिली है कि ये मशीनें पुरानी हो गई हैं और बार-बार खराब हो रही हैं। इन्हें ठीक करवाने में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। कई मशीनों को तो ठीक करवाने में इनकी कीमत से ज्यादा खर्च आने लगा है। ऐसे में सरकार ने पीपीपी मोड पर मशीनें स्थापित करने का फैसला लिया है। अगर ये मशीनें खराब होती हैं तो कंपनी के इंजीनियर अपने खर्चे पर इन्हें ठीक कराएंगे। सरकार के कोष से मशीन को ठीक करने के लिए एक भी पैसा खर्च नहीं होगा।

25 मार्च से ऑक्सीजन के 7 प्लांट होंगे शुरू
शिमला। हिमाचल में 25 मार्च से धर्मशाला, टंाडा, नेरचौक, रिपन अस्पताल, हमीरपुर, नाहन और चंबा में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएंगे। कुल्लू, खनेरी, पालमपुर, सोलन और बिलासपुर में यह प्लांट तीन महीने बाद शुरू होंगे। प्रदेश सरकार ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें