फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: तीन कोरोना संक्रमितों की मौत सोलन में निगेटिव, शिमला में कोरोना पॉजिटिव निकला बुजुर्ग, मौत

Thu, 08 Oct 2020 07:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

 आईजीएमसी शिमला में ग्राम पंचायत जदोल टपरोली के पैण कुफ्फर के 65 वर्षीय बुजुर्ग की गुरुवार सुबह मौत हो गई। वह कोरोना की चपेट में आ गए थे। परिजनों ने दावा किया है कि सोलन अस्पताल में टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, उसी दिन शिमला में रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। बुजुर्ग की मौत से पझौता क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक का एक बेटा भी पॉजिटिव आया है जबकि पत्नी व दो अन्य बेटों केगुरुवार को स्थानीय अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट लिए गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग ने अब आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिए हैं।

विज्ञापन


मृतक बुजुर्ग दो सप्ताह से बीमार थे और घर पर ही दवाएं ले रहे थे। बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया। यहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद वीरवार को कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया।  बुजुर्ग की मृत्यु के बाद गांव में संक्रमण के अधिक फैले होने की आशंका बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि जब बुजुर्ग बीमार थे, उनसे मिलने कई लोग आए थे। एसडीएम नरेश वर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार में परिवार के आठ लोगों को जाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि समूचे गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें