फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मघियाणा की टीम ने धरवाई को 54 रनों से हरा खिताबा कब्जाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा) खरगट मैदान में चल रही मनसा माता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। खिताबी मुकाबले मघियाणा की टीम ने धरवाई को 54 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया। मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्तिक शर्मा को मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया। जबकि प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन पर अनिल कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने पर हरीश कपूर को ऑरेंज कैंप देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जगदीश भारद्वाज को पुरस्कृत किया गया। युवक मंडल के सदस्य तरवीज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 24 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 4100 और उपविजेता टीम को 3100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें