फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, अब तक 32 ने तोड़ा दम

Thu, 27 Aug 2020 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : PIB
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के एक बुजुर्ग की मौत के बाद कोविड 19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग का सैंपल ऊना जिला में लिया गया था। बुजुर्ग की मौत से हमीरपुर व ऊना जिला में हड़कंप मच गया है। मृतक का अंतिम संस्कार नादौन के पनसाई में कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार नादौन उपमंडल का एक बुजुर्ग ऊना जिला के हरोली उपमंडल में अपनी बेटी के पास आया था।

विज्ञापन


उक्त व्यक्ति बीमार था और कोरोना संक्रमण के लक्षण भी थे। जिस पर उसका ऊना अस्पताल में चेकअप करवाया गया। यहां उसे सीटी स्कैन व कोविड 19 टेस्ट करवाने की सलाह दी गई। इस पर बीते मंगलवार को उक्त बुजुर्ग का सैंपल लिया गया। बुधवार को सैंपल जांच के लिए लैब को भेजा गया, लेकिन बुधवार को ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

जबकि गुरुवार सुबह व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस पर बुजुर्ग को जब ट्रेस करने की कोशिश की गई तो पता चला उसकी मौत हो गई है और शव का अंतिम संस्कार तक कर दिया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य विभाग कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में जुट गया है। इस संबंध में सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को सैंपल देने के बाद बुजुर्ग अपने घर चला गया था। इसके बाद वहां मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 32 जानें जा चुकी हैं। हिमाचल में बुधवार को भी कोरोना सेे दो लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें