फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: दो संक्रमितों की मौत, 17 कैदियों समेत 202 नए मरीज

Tue, 20 Oct 2020 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल में कोरोनावायरस: सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। मंडी के नेरचैक मेडिकल काॅलेज में बिलासपुर के डियारा की 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। बिलासपुर अस्पताल में भी ओयल निवासी 67 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की भी मौत हो गई है। मृतक समाजसेवी  और नगर सुधार समिति के उपाध्यक्ष भी थे। मंगलवार सुबह ही सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव थी।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 202 नए मामले आए हैं। बिलासपुर जिले में 12, शिमला 45, सोलन 16, कुल्लू 43, लाहौल-स्पीति 1, ऊना 3, मंडी 27, सिरमौर 35, कांगड़ा 13, हमीरपुर 1 और चंबा में 6 नए मामले आए हैं। सिरमौर जिले में 17 कैदियों समेत 35 पॉजिटिव मरीज आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 19357 पहुंच गया है। 2596 सक्रिय मामले हैं। अब तक 16457 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 269 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें