कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सरकार से मांग की है कि मशीनों पर आंख से हाजिरी लगाने की व्यवस्था की जाए। सरकार ने सचिवालय सहित प्रदेश के विभिन्न विभागों में बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाने पर रोक लगा दी है। सरकार से कोरोना वायरल के फैलने के खतरे को देखते हुए सुरक्षात्मक यह कदम उठाया है।
संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सरकार से मामला उठाया गया था कि बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने से हैंडवॉश पर सरकार को अतिरिक्त खर्चा उठान पड़ेगा। इसे देखते हुए सरकार से मांग की गई है कि मशीनों से हाजिरी आंखों से लगाने की व्यवस्था की जाए। विश्व भर के अधिकांश देशों में बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाने पर पहले ही रोक लगा रखी है, क्योंकि इससे सबसे ज्यादा वायरस फैलने का खतरा बना रहता है। विदेशों में भी मशीन पर हाजिरी आंखों से लगाई जाती है। प्रदेश के ऑफिसों में भी मशीनों पर आंखों से हाजिरी लगाने की व्यवस्था की जाए।