फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: सचिवालय, स्कूलों और कॉलेजों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने से छूट

Sat, 07 Mar 2020 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
biometric attendance system - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोनावायरस के चलते हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने से छूट दी गई है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। निदेशक अमरजीत शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों और कॉलेजों के सभी कर्मचारियों को बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने से छूट दी गई है।

विज्ञापन


यह आदेश आगामी 31 मार्च 2020 तक लागू रहेंगे। दस दौरान अधिकारी अपनी हाजिरी मैनुअल तरीके से लगाएंगे। आदेशों की प्रति सभी शिक्षा उपनिदेशकों और स्कूलों-कॉलेजों के प्रिसिंपलों को भेज दी गई है। 

सचिवालय में भी बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने से छूट
प्रदेश सचिवालय में भी कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने से छूट दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान सचिवालय के अधिकारी अपनी हाजिरी मैनुअल तरीके से लगाएंगे। सचिवालय में विभिन्न विभागों के सचिवों, प्रधान सचिवों और निजी सचिवों को आदेशों की प्रति भेज दी गई है।

विज्ञापन

मशीनों पर आंख से हाजिरी लगाने की व्यवस्था करे सरकार

 कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सरकार से मांग की है कि मशीनों पर आंख से हाजिरी लगाने की व्यवस्था की जाए। सरकार ने सचिवालय सहित प्रदेश के विभिन्न विभागों में बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाने पर रोक लगा दी है। सरकार से कोरोना वायरल के फैलने के खतरे को देखते हुए सुरक्षात्मक यह कदम उठाया है।  

संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सरकार से मामला उठाया गया था कि बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने से हैंडवॉश पर सरकार को अतिरिक्त खर्चा उठान पड़ेगा। इसे देखते हुए सरकार से मांग की गई है कि मशीनों से हाजिरी आंखों से लगाने की व्यवस्था की जाए। विश्व भर के अधिकांश देशों में बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाने पर पहले ही रोक लगा रखी है, क्योंकि इससे सबसे ज्यादा वायरस फैलने का खतरा बना रहता है। विदेशों में भी मशीन पर हाजिरी आंखों से लगाई जाती है। प्रदेश के ऑफिसों में भी मशीनों पर आंखों से हाजिरी लगाने की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें