फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, नालागढ़ में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Tue, 25 Aug 2020 07:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़(सोलन)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। सोलन जिले के उपमंडल नालागढ़ के पंजेहरा में कोरोना से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। कोरोना से बीबीएन क्षेत्र में यह छठी मौत है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने मृतक का नालागढ़ में अंतिम संस्कार किया। पंजेहरा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग नालागढ़ के ही एक निजी अस्पताल में चालक के पद पर था।

विज्ञापन


सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद वह निजी अस्पताल में रोगी वाहन चलाता था। सोमवार दोपहर बाद अचानक उसके सीने में दर्द उठा और परिजन उसे नालागढ़ अस्पताल ले गए। जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई।  मौत के बाद सुबह स्वास्थ्य विभाग ने व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत की पुष्टि की है। 

मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस के 43 नए मामले आए हैं। सिरमौर में 10, कुल्लू तीन, ऊना 11, कांगड़ा 15, मंडी तीन और शिमला के रामपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5132 पहुंच गया है। 1403 सक्रिय मामले हैं। अब तक 3647 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 63 मरीज और ठीक हो गए हैं। कोरोना से 29 की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें