टास्क फोर्स की बैठक में चेरी और सेब समेत तमाम फसलों की मार्केटिंग पर भी चर्चा की गई। इसमें बाहरी प्रदेशों के बाजारों से भी संपर्क साधा गया। गेहूं की कटाई हो रही है। इसके लिए एफसीआई से बात होगी कि वह अपने केंद्र खोले। चारे की व्यवस्था करने के बारे में भी चर्चा की गई।
शराब के ठेके खुलने के संकेत
शराब ठेकों को खोलने पर भी चर्चा की गई, लेकिन इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ। अगली बैठक में यह तय होगा। शराब के ठेके नहीं खोले जाने से सरकार को कराधान का नुकसान हो रहा है। सरकार कि शराब की अवैध आपूर्ति की भी शिकायतें मिली हैं।
वहीं, प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि सोशल मीडिया में विभिन्न पहलुओं पर 17 बिंदुओं पर आधारित संदेश हिमाचल प्रदेश से संबंधित नहीं है जिसमें एक प्रेस विज्ञप्ति के रूप में प्रचारित किया जा रहा है कि प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल, 2020 तक बढ़ाई गई है और कोरोना वायरस के आधार पर जिलों को श्रेणीबद्ध किया गया है।
उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि सोशल मीडिया या अन्य मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक और अप्रमाणित मैसेज या समाचार पर विश्वास न करें और न ही इस प्रकार का भ्रामक प्रचार करें। उन्होंने कहा कि गलत और अप्रमाणित सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।