फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: जयराम बोले- हिमाचल में आने वालों के लिए अनिवार्य नहीं होगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट

Wed, 14 Jul 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पर्यटकों से अपील की गई है कि जहां भीड़ ज्यादा हो रही है, वहां वे न जाएं। प्रधानमंत्री ने जो बात कही है, वह पूरे देश के संदर्भ में है। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य नहीं होगी। सीएम जयराम ठाकुर ने इसे मौजूदा दौर में प्रासंगिक नहीं माना है। जिला प्रशासन पर्यटकों को मास्क पहनाना सुनिश्चित करेगा। पर्यटकों के पास मास्क नहीं होने पर पुलिसकर्मी भी इन्हें उपलब्ध करवाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।

विज्ञापन


राज्य में कोरोना के संक्रमण के फैलने की संभावना पर सरकार सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पर्यटकों से अपील की गई है कि जहां भीड़ ज्यादा हो रही है, वहां वे न जाएं। प्रधानमंत्री ने जो बात कही है, वह पूरे देश के संदर्भ में है। अभी कोविड के मामलों में कमी आई है। आरटीपीसीआर की बात करें तो यह इसलिए प्रासंगिक  नहीं होगी, क्योंकि इससे हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटक ही नहीं, बल्कि राज्य के आने वाले मजदूरों, आपातकाल में आ-जा रहे अन्य लोगों को भी इससे असुविधा होगी। डीसी और एसपी को कहा गया है कि इस बारे में निगरानी करें। 

मृतकों के परिजनों को चार लाख मुआवजा देंगे : जयराम 
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला कांगड़ा में प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को और तेज करने के लिए बड़ी मशीनरी दे दी गई थी। नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है। घरों का नुकसान हुआ है। सरकार की हाउसिंग स्कीम में मकान देंगे। जिन लोगों की दुखद मृत्यु हुई है, उन्हें चार लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें