फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर 14 अप्रैल तक सभी ट्रेनें रद्द

Wed, 25 Mar 2020 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनों को 14 अप्रैल तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे ने यह फैसला लिया है। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अप और डाउन में चलने वाली सभी गाड़ियां भी इस अवधि के दौरान बंद रहेंगी।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 52457 और 52458 कालका शिमला-कालका पैसेंजर, 52459 और 52460 हिमदर्शन एक्सप्रेस, 52451 और 52452 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस 52453 और 52454 शिमला मेल एक्सप्रेस के अलावा 52455 और 52456 हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस का संचालन 31 मार्च रात 12 बजे तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।

ट्रेनों का संचालन शुरू करने को लेकर अब 14 अप्रैल को आगामी फैसला लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद रेलवे ने सभी ट्रेनें 14 अप्रैल तक निरस्त करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नवरात्र पर महिलाओं ने कोरोना के खात्मे की मांगी मन्नत

नवरात्रों पर महिलाओं ने मंदिर जाने के बजाए घर से माता के लिए चुनरी और प्रसाद रखा। महिलाओ ने प्रण किया कि यह चुनरी तभी माता के मंदिर में चढ़ाई जाएगी जब कोरोना का नामो निशान खत्म हो जाएगा। धर्म के प्रति आस्था रखने वाले लोगों ने घर में कलश स्थापित कर  माता की पूजा अर्चना की।

तहसील करसोग के तीर्थ स्थल तातापानी, ब्रह्मपुरी शाकरा, थाली, बिंदला जिला शिमला की नगर पालिका सुनी, शकरोड़ी में माता के मंदिर दूधिया लाइटों से जगमगाते रहे लेकिन मंदिरों के आसपास कहीं भी चहलकदमी नहीं दिखी।

थाली निवासी पुजारी राजकुमार ने बताया कि घर में कलश की स्थापना की गई है। परिवार के साथ चारदीवारी के माता का गुणगान किया जा रहा है। बह्मपुरी निवासी पंडित तिलक राम का कहना है कि देश को कोरोना ने जकड़ के रखा है। बीमारी खत्म होने के बाद लोग खुशी-खुशी माता के मंदिर जाएंगे।।

बीमारी जड़ से खत्म होने का माता से मांगी मनत
 नवरात्र के चलते महिलाएं घर से माता से बीमारी खत्म करने की मनत मांग रही है। जिला मंडी तीर्थ स्थल तत्तापानी की महिला 9 दिन तक माता से देश को सुरक्षित रखने की मन्नत मांगती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें