फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: क्वारंटीन के बाद 48 विदेशी पर्यटक मैक्लोडगंज से दिल्ली भेजे

Tue, 31 Mar 2020 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
क्वारंटीन के बाद वापस भेजे विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना लॉकडाउन के चलते हिमाचल में फंसे विदेशी व देश के राज्यों के पर्यटकों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुसार वापस भेजने की कवायद शुरू हो चुकी है। लॉकडाउन की वजह से पिछले कई दिनों से मैक्लोडगंज में फंसे पांच देशों के 48 पर्यटक क्वारंटीन के बाद मंगलवार को जिला कांगड़ा प्रशासन ने दिल्ली भेज दिए। जर्मनी, फ्रांस, कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन के दूतावासों के अधिकारी मंगलवार सुबह अपने देश के नागरिकों को लेने धर्मशाला पहुंचे। मंगलवार सुबह पर्यटकों को जिला प्रशासन ने स्क्रीनिंग कर दूतावास के अधिकारियों के हवाले कर दिया। क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के बाहर वोल्वो बसों में बैठकर पर्यटक सुबह दिल्ली चले गए। दिल्ली से पर्यटकों को उनके देश ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन


आगामी दिनों में अन्य जिलों से भी विदेशी पर्यटकों को भेजा जाएगा। मैक्लोडगंज में फंसे ये पर्यटक पिछले कई दिनों में उन्हें उनके देश भेजने की मांग कर रहे थे। सोशल मीडिया में कुछ पर्यटकों ने उनको पेश आ रही परेशानियों के बारे में भी बताया था। इसके बाद दिल्ली स्थित संबंधित देशों के दूतावास के अधिकारियों ने केंद्र सरकार के जरिये कांगड़ा जिला प्रशासन से समन्वय किया। कांगड़ा जिला प्रशासन ने सहयोग करते हुए 48 विदेशी पर्यटकों को दूतावास के अधिकारियों के हवाले कर दिया। इससे पहले सुबह जिला कांगड़ा प्रशासन के अधिकारियों ने सभी विदेशी पर्यटकों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। सभी का स्वास्थ्य अच्छा होने पर ही उन्हें दिल्ली भेजा। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने 48 विदेशी पर्यटकों को दिल्ली भेजने की पुष्टि की है। 

हिमाचल में अभी भी 92 विदेशी पर्यटक मौजूद
हिमाचल में लोकडाउन में करीब 240 पर्यटक फंसे हैं। इनमें से 100 भारतीय और 140 विदेशी पर्यटक हैं। 48 विदेशी पर्यटकों को भेज दिया, जबकि 92 अभी भी हिमाचल में हैं। सबसे अधिक 69 भारतीय व 29 विदेशी पर्यटक कुल्लू में फंसे हैं। सिरमौर जिला में नौ विदेशी पर्यटक फंसे हैं, इनमें से दो रूस व दो अमेरिका के, जबकि फिनलैंड, नीदरलैंड, फ्रांस और दुबई से एक-एक पर्यटक फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें