फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस हिमाचल: एक दिन में लिए सबसे ज्यादा 196 सैंपल, 168 की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 16 Apr 2020 11:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच के लिए हिमाचल में गुरुवार को सबसे ज्यादा सैंपल लिए गए। प्रदेश में कोरोना का पहला मामला आने से लेकर अब तक गुरुवार को सबसे ज्यादा 196 लोगों के सैंपल लिए गए। टांडा में सबसे ज्यादा 126 सैंपलों की जांच की गई। शिमला आईजीएमसी में 31 और कसौली में 39 सैंपलों की जांच की गई।

विज्ञापन


 हिमाचल में दो चरणों में सैंपलों की जांच शुरू की गई है। पहले सुबह 11 बजे तक लिए गए सैंपलों की जांच की जाती है, इसके बाद साढ़े चार बजे अन्य सैंपलों को जांच की जा रही है। हिमाचल में 20 अप्रैल से लॉकडाउन में छूट दी जानी है। इसके चलते ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं।

देर रात 196 सैंपलों में से 168 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 10 की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। 18 सैंपलों की फिर से जांच की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि हिमाचल में अब तक 1622 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 35 व्यक्तिओं में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


6268 लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी में रखा गया था, जिसमें से 4405 लोग 28 दिनों की निर्धारित निगरानी अवधि को पूर्ण कर चुके हैं और स्वस्थ हैं। 12 मरीज ठीक हो गए हैं और 18 अस्पताल में हैं। चार लोग बाहर चले गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें