हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से शनिवार को 12वीं मौत हो गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल(आईजीएमसी) शिमला में कोरोना संक्रमित 52 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला किडनी-मधुमेह रोग से पीड़ित थी और 22 जुलाई को आईजीएमसी में भर्ती की गई थी। मृतक महिला सिरमौर के नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ले की रहने वाली थी, जहां बड़ी संख्या में कोरोना के मामले आ रहे हैं। आईजीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. रजनीश पठानिया ने इसकी पुष्टि की है। सिरमौर जिले में कोरोना से यह पहली मौत है।