हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर के रखेड़ा स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत फीमेल हेल्थ वर्कर सलोचना देवी पिछले दो माह से टीकाकरण अभियान में सिविल अस्पताल धर्मपुर में डटी हैं। वह अब तक करीब छह हजार लोगों की वैक्सीनेशन कर चुकी हैं लेकिन एक दिन भी उन्होंने अवकाश नहीं लिया है। छुट्टी के दिन भी वह लोगों को टीका लगाने में डटी रहती हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि मुसीबत का इस घड़ी में सबको साथ मिलकर चलना होगा। तभी इस महामारी से पार पाया जा सकता है। मुश्किल के समय में जो लोगों के लिए कर रही हैं, इससे उन्हें खुशी मिल रही है। चाहे 45 से ऊपर के लोगों के टीकाकरण की बात हो या फिर 18 से 44 वर्ग आयु के लोगों के टीकाकरण की बात हो, वह अपने फर्ज से पीछे नहीं हटेंगी। फीमेल हेल्थ वर्कर सलोचना के जज्बे को सब सलाम कर रहे हैं।