फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कर्मवीर: फर्ज निभाने को डॉ. दंपती ने नहीं मनाई शादी की सालगिरह

Sun, 26 Apr 2020 07:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
डॉ. सोनिका रणौत और उनके पति डॉ संजय रणौत कोरोना योद्धा के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे दंपती ने जन्मदिन और शादी की सालगिरह का जश्न भी नहीं मनाया। जिला हमीरपुर निवासी डॉ. सोनिका रणौत और उनके पति डॉ संजय रणौत कोरोना योद्धा के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हिमाचल की बेटी और हमीरपुर की पोस्टर गर्ल डॉ. सोनिका यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) शिमला में बतौर सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर कार्यरत हैं।

विज्ञापन




रविवार को उनका जन्मदिन होने के साथ शादी की सालगिरह भी थी, लेकिन अपने फर्ज को तवज्जो देते हुए उन्होंने इसका जश्न नहीं मनाया। डॉ. सोनिका की उपलब्धि वाले पोस्टर जिले के प्रमुख स्थलों पर लगाए गए हैं। पोस्टर के माध्यम से बताया है कि किन हालातों में बेटियों ने देश-दुनिया में मुकाम हासिल किया। इनके पति डॉ. संजय रणौत भी हिमाचल इमरजेंसी रिस्पांस ट्रांसपोर्टेशन 108 की बागडोर संभाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों कोरोना योद्धा शिमला में तैनात हैं। डॉ. संजय ने हाल ही में प्रदेश को पहली ऐसी एंबुलेंस सौंपी है, जिसमें लगे शीशे को काटकर वहां ग्लब्स लगाए गए हैं। यहां कोरोना के सैंपल व्यक्ति को बाहर खड़ा कर अंदर बैठी टीम इन ग्लब्स में हाथ डालकर ले रही है। इससे सैंपल लेने वाले को संक्रमण का खतरा नहीं रहा है। डॉ. संजय रणौत इससे पूर्व हमीरपुर में बतौर ईएनटी विशेषज्ञ सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें