फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली रिपोर्ट में निगेटिव निकला ऊना का कोरोना संक्रमित मरीज फिर हुआ पॉजिटिव

Sun, 26 Apr 2020 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भोटा चैरिटेबल अस्पताल में आइसोलेट ऊना के दो संक्रमित युवकों की शनिवार को पहली रिपोर्ट जहां निगेटिव आई थी, वहीं 24 घंटे बाद दोबारा लिए सैंपल रिपोर्ट में रविवार को एक फिर पॉजिटिव निकला। हालांकि दूसरे मरीज की रिपोर्ट दोबारा निगेटिव आई है। ऊना जिला से केविड-19 के इन दोनों मरीजों को 11 अप्रैल को हमीरपुर के राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल भोटा में आइसोलेट किया था। 

विज्ञापन


चौदह दिन पूरा होने के बाद चिकित्सकों ने इनके सैंपल दोबारा जांच के लिए टांडा भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आ गई थी। कोविड-19 स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल के तहत जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने के 24 घंटे के बाद दोनों युवकों का फिर से सैंपल जांच के लिए टांडा भेजा था।

रविवार को पहुंची रिपोर्ट में एक युवक फिर निगेटिव निकला, जबकि दूसरा निगेटिव से फिर पॉजिटिव आया। निगेटिव पाए युवक को ऊना स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर भेजने की तैयारी है, जबकि संक्रमित व्यक्ति अब कुछ समय तक हमीरपुर में ही आइसोलेशन सेंटर में रहेगा। इसकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें